Monday , March 17 2025

महिला किन्नर से शादी कराने पर युवक ने की आत्महत्या

जनसंवाद न्यूज: पिछोर थानांतर्गत बड़ा बाजार निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले एक ढाई पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने उल्लेख किया है कि उसकी शादी एक महिला किन्नर से करा दी गई। उसने कभी भी उसके साथ दांपत्य संबंध नहीं बनाए और दूसरी तरफ दहेज एक्ट भी दर्ज करवा दिया। अब वह जीवित रहने की हिम्मत छोड़ चुका है।

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार निवासी जाफिर खान उम्र 40 साल का शव उसके घर में कमरे में लटका मिला। युवक की शादी 20 जून 2023 को झांसी निवासी तनवीर नाम की महिला से हुई थी।

शादी के बाद से ही संबंध खराब

शादी के बाद से ही उसके व उसकी पत्नी के बीच संबंध नहीं चल रहे थे। आए दिन घर में कहासुनी होती थी। इसी बीच तनवीन ने उसके व उसके स्वजनों के खिलाफ दहेज प्रकरण दर्ज करवा दिया, जिससे उसकी परेशानी बढ़ती चली गई। अंतत: उसने गुरुवार की रात आत्महत्या कर ली। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

मेडिकल जांच कराने से हो जाएगा स्पष्ट

युवक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपनी पत्नी तनवीर को महिला किन्नर बताया है। उसने लिखा है कि अगर पुलिस कस्टडी में उसकी पत्नी का मेडिकल करवाया जाए तो सब स्पष्ट हो जाएगा। उसे धोखा देकर उसकी शादी तनवीर के साथ कराई गई थी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

Bhopal: आयकर छापे की कार्रवाई में 150 से अधिक बेनामी संपत्ति का खुलासा

जनसंवाद न्यूज़, भोपाल।  भोपाल के त्रिशूल, क्वालिटी और ईशान बिल्डर व उनके करीबियों के यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *