Monday , January 20 2025

MP Election: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा से आशीष तथा कांग्रेस से दिनेश ने भरा नामांकन

जबलपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा से आशीष दुबे तथा कांग्रेस से दिनेश यादव ने नामांकन भरा है। लोकसभा चुनाव के लिए कुल 22 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के लिए नामांकन का बुधवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे तथा कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव ने नामांकन दाखिल किया। जबलपुर लोकसभा सीट से कुल 22 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 मार्च है।

कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी रैली के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह व कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव के नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोट, पूर्व विधायक संजय यादव उपस्थित थे। दोनों प्रत्याशियों ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। जबलपुर लोकसभा से कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की स्थिति नामांकन वापसी के अंतिम दिन स्पष्ट होगी।

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

पीथमपुर में नहीं आने देंगे यूनियन कार्बाइड का कचरा: कैलाश विजयवर्गीय

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि, इंदौर। यूनियन कार्बाइड का 337 टन जहरीला कचरा निस्तारण के लिए भोपाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *