Monday , January 20 2025
दुर्घटनाग्रस्त बस।

बैतूल: अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 यात्री घायल… सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र में पाथाखेड़ा बस स्टैंड के पास मोड़ पर प्राइवेट कंपनी की बस शुक्रवार सुबह 7.15 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार 15 यात्रियों को मामूली चोट आई है। सभी को घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 48 पी -1122 मोड़ पर पलट गई। बस में कुल 20 यात्री सवार थे जिनमें से अधिकांश समारोह में खाना बनाने का काम करने वाले हैं। ये सभी काली माई तक बस में सवार होकर जा रहे थे। बस पलट जाने से 15 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी का उपचार कराया गया है।

घायलों में अंजना पति सुनील बहादुर (50 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, जयंती पति सुरेश अमझरे (55 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, माही पिता सुंदरलाल (22 वर्ष), निवासी सुपर एफ, सारनी, बिंदिया पति रामप्रसाद डहारे (48 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, लक्ष्मी पति इंदल आमझरे (52 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, लक्ष्मीपति राजू डोमने (45 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।

चांदनी पिता सुकेश सलाम (17 वर्ष), निवासी ग्राम खेरवानी, संगीता पिता खाडला भलावी (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी, राहुल पिता विजेंद्र (45 वर्ष), निवासी कोठी बाजार, बैतूल, दुल्ला पति दिनेश डहारे सारनी पूजा खड़िया पति मुकेश (30 वर्ष), निवासी थाना बैतूल बाजार, नीला मंडल पति शिबू मंडल (40 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, गीता पति मुकेश आमझरे (26 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, रानी पिता किशन भलावी (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी। शामिल हैं।

1

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

महंगाई के नाम रहा 2024, आटा, दाल, तेल, और सब्जियों ने बिगाड़ा बजट

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि, भोपाल। वर्ष 2024 में जैसे-जैसे दिन बीते रसोई पर खर्च बढ़ता रहा। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *