Monday , January 20 2025
रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी

इंदौर: रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि, इंदौर।  पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर आज प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर से रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी सोमवार सुबह पांच बजे निकाली जा रही है। बाबा के प्रति भक्तों की आस्था चरम पर है। आज पांच लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा साढ़े तीन लाख पार कर गया था।

मंदिर से जुड़े भक्त मंडल के सदस्यों के अनुसार इस यात्रा के शुरुआती वर्ष में पुजारी और कुछ भक्त भगवान की तस्वीर हाथ में लेकर परिक्रमा लगाते थे। इसके बाद 1985 से प्रभातफेरी ठेले पर निकालना शुरू की गई। उस दौरान महूनाका चौराहा तक यात्रा निकाली जाती थी।

2015 में पहली बार रथ पर प्रभातफेरी निकाली गई

इसके बाद 2008 में बग्घी पर यात्रा निकाली गई। फिर भक्तों ने बाबा के लिए रथ बनाने का संकल्प लिया और 2015 में पहली बार रथ पर प्रभातफेरी निकाली गई, तब तक भक्तों की संख्या सामान्य थी, लेकिन 2016 में अचानक संख्या कई गुना बढ़ी और 50 हजार से ज्यादा भक्त प्रभातफेरी में शामिल हुए।

आसपास के शहरों के भक्त भी आते हैं

इसके बाद से भक्तों की संख्या में हर साल वृद्धि हो रही है। मुख्य पुजारी दीपेश व्यास बताते हैं कि अब बाबा की प्रभातफेरी की पहचान देशभर में है। शहर के साथ ही आसपास के शहरों से भी भक्त इसमें शामिल होने आते हैं। मार्ग में रहने वाले लोगों के यहां उनके नाते-रिश्तेदार यात्रा के एक-दो दिन पहले आ जाते हैं ताकि प्रभातफेरी में शामिल हो सकें।

पूरे मार्ग को भगवा ध्वजा से सजाया

रणजीत हनुमान मंदिर से सुबह पांच बजे निकाली जा रही प्रभातफेरी में झांकियां, भजन मंडलों के वाहन, बग्घी, रथ शामिल हैं। इन्हें क्रमबद्ध करने में रविवार रात 10 बजे से मंडल के सदस्य जुट गए थे। पूरे मार्ग को भगवा ध्वजा से सजाया गया है। प्रभातफेरी महूनाका, अन्नपूर्णा मंदिर, नरेंद्र तिवारी मार्ग से मंदिर आएगी।

1

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

पीथमपुर में नहीं आने देंगे यूनियन कार्बाइड का कचरा: कैलाश विजयवर्गीय

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि, इंदौर। यूनियन कार्बाइड का 337 टन जहरीला कचरा निस्तारण के लिए भोपाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *