Monday , January 20 2025

भारतीय पत्रकार संघ का ऐतिहासिक “विराट पत्रकार समागम” इंदौर में आयोजित होगा

इंदौर: पत्रकार जगत के हितार्थ एक दशक से अधिक समय से समर्पित राष्ट्र व्यापी संगठन भारतीय पत्रकार संघ ‘AIJ’ भव्य पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करता आया हैं। अब तक 500 से अधिक श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम देश भर के अनेक राज्यों में इस संगठन द्वारा किए गए हैं।इसी कड़ी में विराट पत्रकार समागम का आयोजन इंदौर में अगले माह दिसंबर में किया जा रहा हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश, प्रदेश के हजारों प्रतिष्ठित पत्रकार साथियों की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी। साथ ही देश, प्रदेश के  जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर साथ होंगे।

इस भव्य आयोजन की तैयारियों के दूसरे चरण में आमंत्रण कार्ड प्रेषित किए जाएंगे। यह आयोजन प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा पत्रकार सम्मान समारोह हो, इस हेतु विभिन्न स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है इस विराट सम्मेलन से पत्रकार साथियों को विशेष ऊर्जा और सुविधाएं प्राप्त होने के उद्देश्य से इसे आयोजित किया जा रहा है।

विदित हो कि विभिन्न चिकित्सा तथा स्वास्थ्य संस्थानों से अनुबंधित AIJ संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन के कुशल मार्गदर्शन में पत्रकार जगत के साथियों तथा उनके परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों के हितार्थ समर्पित भाव से मदद की जाती है। किसी भी पत्रकार साथी को देश के अधिकांश हिस्सों में कोई भी समस्या आने पर देश व्यापी स्थापित AIJ संगठन द्वारा हर संभव मदद की जाती है।

ज्ञात हो कि इस संगठन की सदस्यता निःशुल्क है और पत्रकार जगत के लिए पवित्र भाव से वास्तविक स्तर पर जाकर कार्य करना अपना दायित्व मानता है। इस संगठन में देश प्रदेश के ख्याति प्राप्त पत्रकार साथी पदाधिकारी हैं जो अपने दीर्घ अनुभव और संपर्क सूत्रों द्वारा उच्च स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक पत्रकार साथियों के हितार्थ समर्पित भाव से प्रतिबद्ध हैं।

उपरोक्त जानकारी भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई तथा राष्ट्रीय महासचिव रघुवर दयाल गोहिया ने दी है।

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

इंदौर: रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि, इंदौर।  पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर आज प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *