Monday , January 20 2025

राहुल-PM ने जयंती पर किया नेहरू को याद

हर साल 14 नवंबर को स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी उनके जन्मदिन पर उन्हें याद किया. उन्होंने कहा, ‘आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन.राहुल गांधी ने कहा, ‘लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी और समावेशी हिंद के जवाहर के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधार स्तंभ हैं, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पं. नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ मैं पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.’

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उन्हें याद किया. उन्होंने कहा, “भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर विविधता में एकता का संदेश देने वाले, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, ‘हिंद के जवाहर’ की 135वीं जयंती पर हम उनके देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं.”साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी किताब द डिस्कवरी ऑफ इंडिया का एक अंश भी सोशल मीडिया पर साझा किया.

क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. यह खास दिवस बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक है. पंडित नेहरू को बच्चों से गहरा प्रेम था, वे मानते थे कि बच्चे भारत का भविष्य हैं. पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद उनकी याद में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया.

कई नेताओं ने किया याद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंडित नेहरू को याद करते हुए लिखा “महान स्वतंत्रता सेनानी व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.” छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “सशक्त एवं आधुनिक भारत की नींव रखने वाले, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती ‘बाल दिवस’ पर हम सभी उनका पावन स्मरण करते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “नेहरू जी की आधुनिक सोच और दूरदृष्टि के फलस्वरूप आज हमारा भारत वैश्विक महाशक्तियों के समकक्ष खड़ा है.” भूपेश बघेल ने कहाआज उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. इस अवसर पर देश के उज्ज्वल भविष्य, सभी बच्चों को ‘बाल दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

 

जवाहर लाल नेहरू के अनमोल विचार

1- बच्चे राष्ट्र के निर्माता हैं।

2- बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका ध्यान से और प्यार से लालन पालन किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं।

3- जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अधिक सहायक हैं।

4- आपत्तियां हमें आत्मज्ञान कराती हैं। ये हमें दिखा देती हैं कि हम किस मिट्टी के बने हैं।

5- दक्षता का सबसे अच्छा प्रकार वह है जो मौजूद सामग्री का अधिकतम लाभ उठा सके।

6 – सत्य हमेशा सत्य ही रहता हैं चाहे आप पसंद करें या ना करें।

7- नागरिकता देश की सेवा में निहित है।

8- अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है।

9- महान कार्य और तुच्छ लोग साथ नहीं चल सकते।

10- दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।

11- जो व्यक्ति भाग जाता है वह शांत बैठे व्यक्ति की तुलना में अधिक खतरे में पड़ जाता है।

12- विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।

13- हम वास्तविकता में क्या हैं वो और लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं उससे कहीं अधिक मायने रखता है।

14- हर हमलावर देश यह दावा करता हैं कि वह अपनी रक्षा के लिए कार्य कर रहा हैं।

15- संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

विधानसभा में एंटी रेप बिल पेश करेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तीन सितंबर को विधानसभा में एंटी रेप बिल पेश करेंगी. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *