Monday , January 20 2025

इंदौर: पटाखे फोड़ने पर दो समुदायों में विवाद, वाहनों में लगाई आग, भाजपा नेता मैदान में उतरे

इंदौर। छत्रीपुरा में शुक्रवार दोपहर दो जगह साम्प्रदायिक विवाद हो गया। दोनों तरफ से एक दूसरे पर पथराव किया गया। घरों के बाहर खड़ी कार, बाइक, स्कूटर और आटो रिक्शा फोड़ डाली। एक आटो रिक्शा को आग के हवाले कर दिया गया। विरोध में हिंदू संगठन और भाजपा नेता मैदान में उतरे और छत्रीपुरा थाने का घेराव कर खुब नारेबाजी की। हमले में दोनों पक्षों के 15 से ज्यादा लोग घायल हुए है।

विवाद की शुरुआत

रविदासपुरा(टाटपट्टी बाखल) से दोपहर करीब ढाई बजे हुई। 12 वर्षीय बच्ची घर के बाहर फटाखे फोड़ रही थी।आरोपित सलमान ने बच्ची के थप्पड़ मारा और अपशब्दों बोलकर भगाने लगा। उसका भाई शानू,अयान और महिलाएं भी गालियां देने लगी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर एक किशोरी बाहर आई तो सलमान उसकी कुर्ती पकड़ी और खींच कर अंदर ले जाने लगा। उसने बच्चियों से छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की धमकी।

कालोनी में रहने वाले वाले सुमित द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने हमला कर दिया। मिनटों में दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए और खुद पथराव हुआ। मुस्लिम युवकों ने घरों पर ईंट और पत्थर फैंकना शुरु कर दिए।हमले में सुमित,तरुण अहिरवाल,धर्मेंद्र बड़के,जितेंद्र अहिरवाल,सचिन,कृष्णा,गोलू और मोनू सहित करीब 15 लोग घायल हो गए।

गुस्साई भीड़ ने टाटपट्टी बाखल,कागदीपुरा और छत्रीपुरा में वाहनों जिसमें कार, बाइक, स्कूटर, ऑटो में तोड़फोड़ कर दी। कईं गाड़ियों को पलटा दिया और एक आटो रिक्शा में आग लगा दी। घटना से नाराज हिंदू संगठन के सैंकड़ों लोग भी पहुंच गए। आरोपितों पर सख्त कार्रवाई और मकान तोड़ने की मांग कर थाने के बाहर नारेबाजी करना शुरु कर दी।

महिलाओं से अभद्रता की शिकायत

शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे छत्रीपुरा क्षेत्र में बच्चों द्वारा पटाखा फोड़ने पर दो पक्षों में विवाद हुआ। लोगों ने कुछ महिलाओं से अभद्रता की शिकायत भी की है। स्थानीय ने कहा कि, लोग आपस में मिल रहे थे, बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे घरों के आगे, इस दौरान सामने कुछ मुस्लिम परिवार थे, जिन्होंने बच्चों को अपशब्द कहे और बच्ची का हाथ भी खीचा। इसका विरोध करने पर बच्चों के परिवार वालों के साथ भी मारपीट की और पथराव किया।

स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमितसिंह (कानून), मनोज श्रीवास्तव(मुख्यालय) डीसीपी(अपराध) राजेश त्रिपाठी और डीसीपी (जोन-1) ऋषिकेश मीना बल लेकर पहुंचे। करीब छह बजे तक तनाव की स्थिति बनी रही। शाम को पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए है। 15 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर मारपीट, छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई है।

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

पीथमपुर में नहीं आने देंगे यूनियन कार्बाइड का कचरा: कैलाश विजयवर्गीय

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि, इंदौर। यूनियन कार्बाइड का 337 टन जहरीला कचरा निस्तारण के लिए भोपाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *