Saturday , February 15 2025

इंदौर: मुख्यमंत्री आज शहर को सौंपेंगे चार फ्लाईओवर

जनसंवाद न्यूज प्रतिनिधि, इंदौर।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को  फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। मुख्य समारोह सोमवार शाम पांच बजे फूटी कोठी चौराहे पर होगा। यहां मुख्यमंत्री पूजन और पट्टिका अनावरण के साथ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीनों फ्लाईओवर पर पहुंचकर वहां पूजन कर लोकार्पण करेंगे।

लोकार्पण से पहले रविवार को सभी फ्लाईओवर पर सजावट की गई। लोकार्पण कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

यातायात होगा सुगम, फ्लाईओवरों पर आज से दौड़ेंगे वाहन

फूटी कोठी चौराहे पर लोकार्पण समारोह शाम पांच बजे से शुरू होगा। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा शहर के चार चौराहों पर बन रहे फ्लाईओवर में से तीन भंवरकुआं, खजराना और लवकुश फ्लाईओवर दो भुजाओं में बनाए गए हैं। भंवरकुआं की दोनों भुजाएं तैयार हो चुकी हैं और दोनों का लोकार्पण किया जाएगा।

खजराना और लवकुश चौराहा की एक-एक भुजा का लोकार्पण होगा। खजराना पर बंगाली चौराहा से रोबोट चौराहा जाने वाली भुजा और लवकुश चौराहा पर एमआर-10 से सुपर कॉरिडोर जाने वाली भुजा का लोकार्पण होगा। दोनों फ्लाईओवर की एक-एक भुजा दीपावली के बाद शुरू होगी।

भंवरकुआं फ्लाईओवर

  • 24 माह में तैयार
  • 625 मीटर लंबाई
  • 24 मीटर चौड़ाई
  • छह लेन होगा
  • 77 करोड़ लागत
  • दो भुजाओं में बना है फ्लाईओवर
  • अक्टूबर 2022 से कार्य प्रारंभ
  • अक्टूबर 2024 में लोकार्पण
  • दो लाख लोगों की राह होगी सुगम
  • दोनों भुजाओं का होगा लोकार्पण

खजराना फ्लाईओवर

  • 18 माह में (एक भुजा तैयार)
  • 500 मीटर लंबाई
  • 24 मीटर चौड़ाई
  • छह लेन होगा
  • 19 करोड़ रुपये लागत
  • दो भुजाओं में बना है
  • फ्लाईओवर- फरवरी 2023 से कार्य प्रारंभ
  • अक्टूबर 2024 में लोकार्पण
  • दो लाख वाहनों की राह होगी सुगम
  • एक भुजा बंगाली से रोबोट चौराहा जाने वाली का लोकार्पण

लवकुश फ्लाईओवर

  • 19 माह में (एक भुजा तैयार)
  • 675 मीटर लंबाई
  • 24 मीटर चौड़ाई
  • छह लेना होगा
  • 88 करोड़ रुपये लागत
  • दो भुजाओं में बना है
  • फ्लाईओवर- नवंबर 2022 से कार्य प्रारंभ
  • अक्टूबर 2024 में लोकार्पण
  • एक भुजा एमआर-10 से सुपर कॉरिडोर का लोकार्पण

फूटी कोठी फ्लाईओवर

  • 18 माह में तैयार
  • 610 मीटर लंबाई
  • 24 मीटर चौड़ाई
  • छह लेन होगी
  • 77 करोड़ लागत
  • फरवरी 2023 से कार्य प्रारंभ
  • अक्टूबर 2024 में लोकार्पण
  • दो लाख लोगों का सुगम होगा आवागमन

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

पीथमपुर में नहीं आने देंगे यूनियन कार्बाइड का कचरा: कैलाश विजयवर्गीय

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि, इंदौर। यूनियन कार्बाइड का 337 टन जहरीला कचरा निस्तारण के लिए भोपाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *