Tuesday , March 18 2025

महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से मारे गए युवक के परिवार वालों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

जनसंवाद न्यूज प्रतिनिधि। उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने में मारे गए युवक अजय योगी के परिवार वालों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। उधर प्रशासन और नगर निगम ने दुर्घटनास्थल के पास से दुकानें हटाने का काम शुरू कर दिया है।

प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल जाएंगे दुर्घटनास्थल पर

यहां पर अवैध रूप से फूल और प्रसाद की दुकाने लगाई गईं थी। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल कुछ देर में उज्जैन पहुंचेंगे। वे महाकाल मंदिर के सामने दुर्घटनास्थल पर भी जाएंगे। प्रशासन ने दुर्घटना के बाद से आम लोगों के लिए यह रास्ता बंद कर दिया था। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने हादसे को लेकर जांच बैठाई है।

महाकाल मंदिर और आसपास पहले भी हो चुके हादसे

  • वर्ष 2013-14 में महाकाल टनल के निर्माण के दौरान नवनिर्मित दीवार के गिरने से कुछ श्रमिक दब गए थे। इस हादसे में दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई थी।
  • श्री महाकाल महालोक में निर्माण के दौरान बीते वर्ष बारिश के दिनों में काम करते समय एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई थी।
  • कुछ वर्षों पहले महाकाल मंदिर परिसर में मार्बल चबूतरे के समीप बरगद का पेड़ गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।
  • महाकाल मंदिर के गर्भगृह में इसी वर्ष होली पर केमिकल युक्त गुलाल के उपयोग से आग लग जाने के कारण कई पुजारी, पुरोहित व सेवक घायल हो गए थे।

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

पीथमपुर में नहीं आने देंगे यूनियन कार्बाइड का कचरा: कैलाश विजयवर्गीय

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि, इंदौर। यूनियन कार्बाइड का 337 टन जहरीला कचरा निस्तारण के लिए भोपाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *