Monday , January 20 2025

ऋषि पंचमी पर मोरधन का फलाहार करने से 45 महिलाएं बीमार

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि।  ऋषि पंचमी पर रविवार को मोरधन का फलाहार करने से मंदसौर जिले के ग्राम हतुनिया और भालोट में 45 से अधिक महिलाएं बीमार हो गई। इन सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधड़का और अमलावद में चल रहा है। चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई है। 45 से ज्यादा महिलाओं को उल्टी दस्त की शिकायत हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले ग्राम हतुनिया में मोरधन खाने के बाद 8 से 10 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी। उन सभी को धुंधधड़का अस्पताल लाया गया। इसके थोड़ी देर बाद ग्राम भालोट में भी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई। इनका उपचार भालोट, अमलावद और मंदसौर के चिकित्सालयों में चल रहा है। इसके बाद गांव में एनाउंस भी कराया गया कि मोरधन नहीं खाए।
धुंधड़का टप्पा नायब तहसीलदार राहुल डाबर ने बताया कि कुछ महिलाओं को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। अस्पताल में डा. अभिषेक ने सभी का उपचार किया।

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

पीथमपुर में नहीं आने देंगे यूनियन कार्बाइड का कचरा: कैलाश विजयवर्गीय

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि, इंदौर। यूनियन कार्बाइड का 337 टन जहरीला कचरा निस्तारण के लिए भोपाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *