Monday , April 21 2025

Indore : यात्री को सीने में दर्द हुआ, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई

सीने में दर्द के बाद फ्लाइट में प्राथमिक उपचार दिया गया। तबियत में सुधार होने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर मेडिकल एमरजेंसी की वजह से इंडिगो की फ्लाइट की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट पटना से अहमदाबाद जा रही थी। इसमें सवार यात्री की तबियत खराब होने से लैंडिंग का फैसला लिया गया।

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक निजी एयरलाइंस इंडिगो की फ्लाइट में रहे यात्री अभिषेक नाथ माथुर (29) की अचानक तबियत बिगड़ी। उन्होंने केबिन क्रू को सीने में दर्द और घबराहट की जानकारी दी। क्रू ने पायलट को सूचना को दी और प्राथमिक उपचार दिया गया। जब इससे लाभ नहीं हुआ तो पायलट ने इंदौर एटीसी से संपर्क किया और विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया। करीब रात 9 बजे एयरपोर्ट पर संपर्क करके इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि लैंडिंग होते ही यात्री को बाहर लाया गया और उसकी जांच के बाद नजदीक के बांठिया अस्पताल भेजा गया। रात 9.30 बजे विमान को इंदौर से अहमदाबाद के लिए भी रवाना कर दिया गया।  बांठिया अस्पताल के संचालक अंशुल बांठिया ने बताया कि यात्री को घबराहट और चेस्ट में दर्द था। सभी जांचें नार्मल आई हैं। उन्हें पहले से एसिडिटी की परेशानी जिस वजह से सीने में दर्द हुआ। इलाज के बाद देर रात ही उन्हें अस्पताल से रवाना कर दिया गया था। उनकी तबियत अब पूरी तरह से ठीक है। 

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

इंदौर: रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

जनसंवाद न्यूज़ प्रतिनिधि, इंदौर।  पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर आज प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *