Saturday , February 15 2025

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सिर्फ 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त

Ayodhya Ram Mandir: राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को बस अब कुछ चंद घंटे ही बाकी हैं। वह शुभ घड़ी अब दूर नहीं, जब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी और भक्तों को उनके दर्शन हो पाएंगे। इस शुभ घड़ी का सदियों से राम भक्त इंतजार कर रहे थे। देशभर से कई वीवीआईपी अयोध्या में आ रहे हैं। 22 जनवरी के भव्य कार्यक्रम के बाद प्रभु श्री राम के द्वार सभी भक्तों के लिए खुल जाएंगे। 23 जनवरी से आप भी भगवान के दर्शन का लाभ उठा पाएंगे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त है। पीएम नरेंद्र मोदी इस दौरान गर्भगृह में मौजूद रहेंगे। बीते 7 दिनों से अनुष्ठान में हिस्सा लेने वाले अन्य यजमान के साथ ही यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और RSS के प्रमुख मोहन भागवत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Ayodhya News: यहां देखें राम मंदिर का खूबसूरत वीडियो

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की खूबसूरती देखने लायक है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से एक वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।

Ayodhya Ram Mandir Live प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:25 बजे स्पेशल विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह करीब 10:55 बजे हेलीकॉप्टर से राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2.10 मिनट पर PM मोदी अयोध्या में कुबेर टीला जाएंगे और सभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट आएंगे।

लालकृष्ण आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

खराब मौसम के कारण वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे। आपको बता दें कि खराब मौसम के कारण एलके आडवाणी का दौरा रद्द हुआ है। आडवाणी 96 साल के हैं। गौरतलब है कि RSS के पदाधिकारी कृष्ण गोपाल, राम लाल और आलोक कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचकर उन्हें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता दिया था।

 

निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से की मुलाकात

अयोध्या में भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली ने कुछ अंदाज में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की। देखें वीडियो –

About admin

हमारी समाचार वेबसाइट आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ विज्ञान, व्यापार, मनोरंजन, खेल और तकनीकी खबरें भी प्रकाशित करते हैं। आपको अपडेट और जानकारी भरी दुनिया में रखने में हमें विश्वास करें।

Check Also

राहुल-PM ने जयंती पर किया नेहरू को याद

हर साल 14 नवंबर को स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *